पाई। अनाज मंडी के आढ़तियों ने सरकार से मांग की है कि धान पर लगने वाले आढ़त का भुगतान ब्याज समेत किया जाए। मंडी पूर्व प्रधान रणधीर सिंह फौजी ने बताया कि धान का सीजन समाप्त हुए लगभग ढाई माह हो गए हैं, लेकिन खरीद एजेंसियों ने अभी तक आढ़तियों को धान पर लगने वाली आढ़त का भुगतान नहीं किया। उन्होंने बताया कि मंडियों से खरीद एजेंसी ने अक्तूबर माह में किसानों की धान आढ़तियों के माध्यम से खरीदी थी। जिस पर सरकार ने 55 रुपए प्रति क्विंटल देने की घोषणा की हुई है। उन्होंने कहा कि आढ़त ढाई प्रतिशत व ढाई महीने की देरी का ब्याज समेत आढ़त दी जाए।