कैथल। अनुसूचित जातियों, जनजातियों तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति के चेयरमैन भगवान दास कबीरपंथी ने कमेटी के अन्य सदस्यों और अधिकारियों के साथ कैथल में बैठक करने के बाद गांव टीक में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत बनी कॉलोनी का दौरा किया और वहां पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बस्ती वासियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने अधिकारियों को बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।