फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सजूमा में वित्तीय अनियमितताओं और विकास कार्यों की जांच करवाने की मांग

विज्ञापन
समाधान ​शिविर में जन समस्याएं सुनते एसडीएम संजय। प्रवक्ता - फोटो : Archive
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को एसडीएम संजय कुमार और सीटीएम कैप्टन प्रमेश कुमार ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग शिकायतों को पूरी गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें ग्राम पंचायत सजूमा में कथित वित्तीय अनियमितताओं और विकास कार्यों की जांच करवाने की मांग प्रमुख रही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता को बुलाकर उसकी समस्या का समाधान किया जाए और समाधान के बाद पोर्टल पर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उन्हें जांच रिपोर्ट सहित नियमानुसार निस्तारित कर पोर्टल पर अपडेट किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों के निपटारे में तेजी लाई जाए और शिकायतों से संबंधित सभी विवरण पोर्टल पर स्पष्ट रूप से दर्ज किए जाएं।
ये भी रहीं शिकायतें

शहर के शक्ति नगर क्षेत्र के निवासियों ने टूटी हुई गली, जल निकासी व्यवस्था की खराब स्थिति और नियमित सफाई नहीं होने की शिकायत रखते हुए गली के पुनर्निर्माण और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विज्ञापन


- पूंडरी निवासी ने बिजली विभाग के समक्ष पुराना बिजली कनेक्शन बंद करवाने और बकाया राशि जमा कराने के बावजूद भी विभाग की ओर से दोबारा से बिल भरने का नोटिस दिया है जबकि खुले दरबार में रियायत के हिसाब से बिल भर दिया था। शिकायतकर्ता ने मामले के समाधान और खाते को बंद करने की मांग की।
विज्ञापन


- गांव सजूमा निवासी एक किसान ने नेट हाउस में आग लगने से हुए भारी नुकसान के संबंध में आर्थिक सहायता की मांग की।
-

समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते एसडीएम संजय। प्रवक्ता- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें