फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका मार्ग पर सड़क हादसे में दोनों पक्षों में पंचायती तौर पर हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। चीका से समाना पटियाला मार्ग पर गांव अजीमगढ़ और चौकी महमूदपुर के पास रविवार शाम को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक के चालक ने कार को टक्कर मार दी थी। हादसे में कार सवार दो महिलाएं, एक पुरुष व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। टक्कर के बाद रेत से भरा ट्रक पलट गया था। मामले को पंचायती तौर पर सुलझा लिया गया है। दोनों पक्षों ने चौकी इंचार्ज को संयुक्त आवेदन देकर बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से विवाद का निपटारा कर लिया है और मामले को समझौते के आधार पर समाप्त करना चाहते हैं। चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद समझौते को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें