फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को जिले से करीब एक हजार ट्रैक्टर दिल्ली के लिए रवाना

विज्ञापन
Delhi on Saturday - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
किसानों की दिल्ल बॉर्डर पर ट्रैक्टर परेड में जिले से ट्रैक्टर ले जाने की होड़ लगी हुई है। अकेले शनिवार को करीब 1000 से अधिक ट्रैक्टर दिल्ली के लिए रवाना हुए। रविवार व सोमवार को भी भारी संख्या में ट्रैक्टर लेकर किसान दिल्ली जाएंगे। शनिवार को खुराना, मानस, देवबन, तारागढ़, जाखौली, शिमला, कलायत, गुहला-चीका, सीवन, हाबड़ी, करोड़ा किसान उत्साह के साथ अपने ट्रैक्टरों को सजा संवार कर लेकर रवाना हुए। साथ में राशन, ईंधन व अन्य सामग्री भी किसान दिल्ली लेकर जा रहे हैं। भाकियू का दावा है कि कैथल से इस ट्रैक्टर परेड में करीब 7000 से अधिक ट्रैक्टर शामिल होंगे।
विज्ञापन

भाकियू के जिला अध्यक्ष होशियार गिल प्यौदा ने बताया कि कैथल से किसान भारी संख्या में अपने ट्रैक्टर लेकर दिल्ली जा रहे हैं। शनिवार को ही लगभग 1000 से अधिक ट्रैक्टर लेकर किसान रवाना हुए हैं। अगले दो दिन में भी हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर जाएंगे। करीब 7000 ट्रैक्टर जिले से रवाना हो चुके हैं। जिसमेें किसान ट्रैक्टरों के साथ ईंधन, राशन-पानी भी लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें