फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाखों की धोखाधड़ी में दिल्ली का आरोपी काबू

Thu, 25 Jul 2024 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
.संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साइबर थाना पुलिस ने बीमा के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना साइबर क्राइम के एएसआई सुरेंद्र कुमार की टीम के मुताबिक, आरोपी का नाम उत्तम नगर वेस्ट दिल्ली निवासी आरोपी संजय कुमार है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ढांड क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक महिला की शिकायत के अनुसार उसने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में बीमा पॉलिसी ली है। उसके पास 23 अगस्त को कॉल आई कि आपका कोरियर आया है। आप बीमा लोकपाल विभाग में कार्यरत विजय ठाकरे से बात करें।
विज्ञापन


उसने दिए गए नंबर पर बात की तो फोन सुन रहे व्यक्ति ने कहा कि वह बीमा लोकपाल विभाग से बोल रहा है। उसने जो पॉलिसी ली थी, एजेंट ने उसका पैसा शेयर मार्केट में लगा दिया था। इसमें आपको काफी मुनाफा हुआ है। आपका तीन लाख 75 हजार 780 रुपये का चेक बना हुआ, जिसकी स्टांप ड्यूटी फीस 15 हजार 200 रुपये बनती है।

आरोपी ने उसे खाता नंबर दिया और रुपये डालने के लिए कहा। फोन करने वाले ने कहा कि आपका चार्ज भी लगेगा, जिसके 25 हजार 200 रुपये दिए गए खाते में डलवाने होंगे। आरोपी के कहे अनुसार उसने दिए गए बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर उससे कुल नौ लाख 57 हजार 100 रुपये विभिन्न खातों में धोखाधड़ी से डलवा लिए। इस धोखाधड़ी के बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उपरोक्त आरोपी संजय कमीशन पर अपने बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर करवाता था। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस द्वारा पहले ही तीन अन्य आरोपियों को काबू किया जा चुका है। आरोपी संजय कुमार को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जिसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें