फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क निर्माण में हो रही देरी

Sun, 29 Jun 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। गांव के पिलनी मार्ग पर रिंग बांध के पास सड़क निर्माण का कार्य कुछ समय से रुका हुआ है। कुछ समय पहले ही हलका विधायक सतपाल जांबा ने नारियल फोड़कर इस सड़क के निर्माण का उद्घाटन किया था। मिट्टी डालकर सड़क को समतल भी किया जा चुका है, लेकिन अब निर्माण कार्य ठप पड़ा है।

सरपंच प्रतिनिधि नरेश ढुल ने बताया कि कुछ लोगों का कहना है कि सड़क जिस स्थान से गुजर रही है, वहां उनके प्लॉट हैं। इसी कारण काम रुकवाना पड़ा। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के जेई से जल्द प्लॉटों की निशानदेही कराकर निर्माण शुरू करने की मांग की है, ताकि बाद में कोई विवाद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे अपने प्लॉट की निशानदेही कर लें, ताकि निर्माण में कोई बाधा न आए। उन्होंने बताया कि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य फिर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें