फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जांच में मिलीं कमियां, प्रधानाचार्य को दिए सुधार के निर्देश

Sun, 26 Oct 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विद्यालय की के छात्र- छात्रों से बातचीत करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने शनिवार को आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ग्योंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े सभी रिकॉर्ड की गंभीरता से जांच की। साथ ही विद्यार्थियों से बातचीत कर सि्थति जानी। उन्होंने प्रधानाचार्य को सुधार के निर्देश दिए हैं।

डीईओ ने परीक्षा शाखा, एसएमसी रजिस्टर, दैनिक रजिस्टर, कैश बुक, बुनियाद केंद्र, पीटीएम रजिस्टर, प्रार्थना सभा रजिस्टर, मूवमेंट रजिस्टर, शिकायत पेटिका, विद्यार्थी उपस्थिति रजिस्टर, अध्यापक डायरी समेत सभी प्रयोगशालाओं की क्रियाशीलता और उपयोगिता का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने बुनियाद केंद्र, अटल टिंकरिंग लैब, पुस्तकालय, डिजिटल लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब की स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान बालिकाओं के छात्रावास में जाकर खाने की गुणवत्ता और सुविधाओं की जानकारी ली और वहां रह रही छात्राओं से उनके दैनिक कार्यक्रम के बारे में बातचीत की। निरीक्षण के दौरान डीईओ सुरेश कुमार ने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अध्यापक कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने प्रधानाचार्य को आदेश दिया कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से कारण पूछे जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रार्थना सभा में ‘आज का विचार’, सामान्य ज्ञान व समाचार पत्र अध्ययन जैसी गतिविधियां नियमित रूप से करवाई जाएं। डीईओ ने विद्यालय रिकॉर्ड के अभिलेखन को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। डीईओ ने प्रधानाचार्य डॉ. मनीष सिंगला को मौके पर ही पाई गई सभी कमियों को जल्द दूर करने के आदेश दिए। इस दौरान उनके साथ अधीक्षक सुरेश कौशिक और एपीसी कुशल कुमार भी मौजूद रहे।
निरीक्षण में मिलीं कमियां
n
विद्यालय में डायरी डिस्पैच रजिस्टर मेंटेन नहीं था।

n
सुझाव व शिकायत पेटी मौके पर नहीं मिली।

n
स्टाफ डिटेल बोर्ड नहीं लगा था।

n
कॅरिअर काउंसलिंग चार्ट व तंबाकू फ्री क्षेत्र का पोस्टर अनुपस्थित था।

n
विद्यार्थियों की उपस्थिति रजिस्टर अधूरा था।

n
फिजिक्स लैब व अटल टिंकरिंग लैब को सुधारने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें