कैथल। शनिवार कोभी आरटीए विभाग के अधिकारियों ने स्कूल की बसों में सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए दो बसों फिटनेस जांच की और ऑन द रोड 12 स्कूल बसों के चालान किए।
गौरतलब है कि बीते दो दिन पहले महेंद्रगढ़ जिले के एक गांव में स्कूल बस हादसों में छह मासूम बच्चों की जान चली गई थी और लगभग 10 बच्चे घायल हो गए थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूरे हरियाणा की बच्चों की फिटनेस जांच के निर्देश दिए थे।
बीते दो दिनों से जिले में यह बसों की फिटनेस जांच चल रही है। अब तक जिले में 13 बसों को जब्त किया जा चुका है, 10 बसों के ऑन द रोड चालान किए जा चुके हैं और चार बसों की फिटनेस जांच की गई है। जिसमें कोई भी स्कूल सही मापदंडों पर खरा नहीं पाया।
शनिवार को भी शहर के दो नामी निजी स्कूल के बसों की आरटीए सचिव शीशपाल के नेतृत्व में फिटनेस जांच की लेकिन दोनों स्कूल की बसों में कई खामियां पाई। बसों में सीटिंग से अधिक बच्चे, फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य कई खामियां पाई गई। जिनकी अधिकारियों ने रिपोर्ट तैयार की है।
यह रिपोर्ट सोमवार को आरटीए कार्यालय के अधिकारी को सौंपी जाएगी। जिसके बाद अधिकारी फिटनेस जांच में खामियां पाए जाने वाले स्कूलों के लिए नोटिस तैयार करेंगे। इसके बाद स्कूलों को खामियां को ठीक करने के लिए कुछ दिन का समय दिया जाए, यदि इस निर्धारित समय में दौरान भी स्कूलों ने बसों में खामियों को ठीक नहीं किया तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को दो स्कूलों में बसों की फिटनेस की जांच की है। इसके साथ ही ऑन द रोड 12 स्कूल बसों के चालान किए हैं। जो भी खामियां थी, उनकी रिपोर्ट तैयार कर ली है। स्कूलों को खामियां दुरुस्त करने का समय दिया है। यदि निर्धारित समय पर खामियों को दूर नहीं किया संबंधित स्कूलों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- शीशपाल, आरटीए असिस्टेंट सचिव।