फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 10 से 18 आयुवर्ग के लडक़ों की प्रतियोगिता में दीपांशु प्रथम

विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभागी भाग लेते हुए। - फोटो : गायत्री श​क्ति पीठ मंदिर में आयोजित ​शिविर में योग का प्र​शिक्षण करते बच्चे।
विज्ञापन
गुहला चीका। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ब्लॉक स्तरीय खेल योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 10 से 18 आयुवर्ग के लड़कों की प्रतियोगिता में दीपांशु प्रथम रहा। आयुष विभाग एएमओ डाॅ. विक्रमजीत सिंह ने कहा कि सिनेमा रोड स्थित पतंजलि योग भवन में प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक विभिन्न आयु वर्गों में पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय योगासन प्रतियोगिताओं में विद्यालयों, योग संस्थाओं व आमजन से कुल 48 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में 10 से 18 आयुवर्ग के लड़कों की प्रतियोगिता में दीपांशु प्रथम, रणवीर द्वितीय, कृष ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह 10 से 18 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों की प्रतियोगिता में सोनिया प्रथम, सिमरन द्वितीय, सुखविंदर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही 18 से 55 आयु वर्ग के पुरुषों में राजेश कुमार प्रथम, अमित जिंदल द्वितीय, देवेंदर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि 18 से 55 आयुवर्ग में महिलाओं की प्रतियोगिता में रेखा रानी प्रथम, पारुल द्वितीय, सुषमा गर्ग तृतीय स्थान पर रही। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है बल्कि मानसिक एकाग्रता व आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। इस अवसर पर पीटीआई मेहताब सिंह, एएमओ डॉ सुमित खरबंदा, पतंजलि तहसील प्रभारी गुरमीत सीड़ा, भारत स्वाभिमान के प्रधान जयभगवान मौजूद रहे।

ब्लॉक स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभागी भाग लेते हुए।- फोटो : गायत्री शक्ति पीठ मंदिर में आयोजित शिविर में योग का प्रशिक्षण करते बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें