संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत मंगलवार को सर छोटूराम इंडोर स्टेडियम से जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 500 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मैराथन स्टेडियम से शुरू होकर जगदीशपुर अंबाला रोड तक आयोजित की गई। इस आयोजन को काउंसलर अनूप कौशिक और सहायक राहुल मिगलानी ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
प्रतियोगिता में बालकों में दीपक ने प्रथम, अंकुश ने द्वितीय और यशविंदर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिकाओं में सिमरन ने प्रथम, जन्नत ने द्वितीय और रजनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसमें सभी ने उत्साह से हिस्सा लिया।
मैराथन को बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रणधीर ढांडा, जोगिंदर, अमरजीत, प्रशांत, संदीप, डीपी रजत मोर और सलेश सिरोही भी उपस्थित रहे।