फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुहला पंचायत समिति चेयरपर्सन की कुर्सी पर फैसला आज

विज्ञापन
चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर
विज्ञापन
गुहला-चीका। पंचायत समिति गुहला की चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर की कुर्सी पर फैसला शुक्रवार को होगा। चेयरपर्सन के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सुबह 11:45 बजे खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में मतदान होगा। एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने मतदान का समय निर्धारित किया है। मतदान से पहले दोनों पक्ष अपनी-अपनी जीत के लिए आश्वस्त हैं।
विज्ञापन

पंचायत समिति के कुल 23 सदस्यों में से 16 सदस्यों ने चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास जताते हुए मतदान की मांग की थी। इन सदस्यों ने विकास कार्यों में भेदभाव करने और ग्रांट का ब्योरा नहीं देने के आरोप लगाए थे। अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने के लिए विरोधी खेमे को 16 सदस्यों का समर्थन हासिल करना होगा, जबकि चेयरपर्सन को अपनी कुर्सी बचाने के लिए कम से कम आठ सदस्यों का साथ चाहिए।

पूर्व चेयरमैन ने हटाने का किया दावा
पूर्व चेयरपर्सन डिंपल रानी ने कहा कि उनके पास सदस्यों का बहुमत है। वर्तमान चेयरपर्सन की कार्यप्रणाली से ज्यादातर सदस्य नाराज हैं और सभी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि सुखविंद्र कौर को पद से हटाकर ही दम लेंगी। वहीं चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर ने कहा कि उन्हें सदस्यों का समर्थन हासिल है और उनकी कुर्सी को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने विकास कार्य बिना भेदभाव करवाने का दावा करते हुए कहा कि मतदान में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन


बाजीगर बोले, गिर जाएगा अविश्वास प्रस्ताव
पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने दावा किया कि चेयरपर्सन के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर जाएगा और उनकी कुर्सी सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा कि सुखविंद्र कौर सभी वार्डों में बिना भेदभाव विकास कार्य करवा रही हैं। उनके अनुसार मतदान में आरोपों की सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें