पूंडरी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने डीएवी पब्लिक स्कूल में एक डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक हरपाल सिंह, सीनियर मैनेजर केसी अटकन, एचआर विशेषज्ञ कार्तिक मित्तल, और पूंडरी शाखा प्रबंधक शेखर चंद ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। स्कूल की प्राचार्या साधना बख्शी और प्राध्यापक सुशील कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। कक्षा छठी से आठवीं के लिए विषय था “क्या शारीरिक गतिविधि बौद्धिक गतिविधि से अधिक महत्वपूर्ण है?” जबकि कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों ने “क्या खेलों को प्रतिस्पर्धा के लिए खेलना चाहिए या सिर्फ मनोरंजन के लिए?” विषय पर अपने विचार रखे।
छात्रों ने दोनों विषयों पर जोरदार बहस में हिस्सा लिया और अपने-अपने पक्ष में तर्क प्रस्तुत किए। संवाद