34 राजौंद में अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को सम्मानित करते स्टाफ के सदस्य। स्कूल
राजौंद। बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में कुश्ती अकादमी के बच्चों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम खानपुर में आयोजित अंडर 14 ,17 व19 केजी भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतीक 45 किलो भार वर्ग में आर्यन-68 किलो भार वर्ग में परीक्षित ने 75 किलो भार वर्ग में विशाल ने 38 किलो भार वर्ग में लखविद्र ने 55 किलो भार वर्ग मे प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पूर्व एमसी सतनाम सिंह व पवन पहलवान तथा नरेंद्र प्रजापत, जयपाल आर्य हरियाणा पुलिस, कोच सालिंद्र ने इन खिलाड़ियों का नगद राशि देकर सम्मानित किया। संवाद