कलायत के गांव सिमला में भी एक 25 वर्षीय युवक द्वारा फंदे से झूलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र संजय कुमार का शव बुधवार सुबह पंखे से लटका मिला। सुबह के समय जब परिवार के लोगों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डीएसपी सज्जन कुमार व थाना प्रभारी रोहताश कुमार मौके पर पहुंचे। यहां पर एफएसएल की टीम ने सभी साक्ष्य जुटाए।
मृतक संजय के परिजनों ने तीन अज्ञात युवकों पर हत्या का शक जताया है। उन्होंने दावा किया कि ये युवक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए हैं। ऐसे में इन युवकों ने ही संजय की हत्या की है। डीएसपी सज्जन कुमार ने कहा कि मामले की जांच के लिए सीआइए टीम, साइबर और एफएसएल टीम को एक्टिव किया गया है।
यह था पूरा मामला
संजय मंगलवार रात के समय अपने घर से खाना खाने के बाद पशुओं के बाड़े में सोने के लिए गया था। वह अकेला ही वहां सो रहा था। सुबह के समय उसकी मौत की सूचना मिली। दूसरी तरफ, परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक संजय का अतिंम संस्कार नहीं करने की चेतावनी दी है।