फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एटीएम कार्ड बदलकर 29 हजार रुपये उड़ाए

Wed, 29 Jan 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अंबाला रोड पर एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 29 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। डिफेंस कॉलोनी कैथल के रमेश कुमार ने सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 21 जनवरी को वह अंबाला रोड पर एटीएम पर पैसे निकलवाने के लिए आया था। इसी दौरान वहां पर एक युवती और एक व्यक्ति आई उसकी सहायता करने के नाम पर आरोपियों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में आरोपियों ने उसके एटीएम से 29 हजार रुपये की राशि निकाल ली। जांच अधिकारी थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


चोरों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक चुराई
कैथल। कस्बा पूंडरी के हाबडी रोड से चोर एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक चुरा कर ले गए। इस संबंध में हाबडी के श्यामलाल ने पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 18 जनवरी को कस्बा पूंडरी के हाबडी रोड पर एक गाड़ी चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी थी। इस कारण उसे चोट आई थी। इस पर उसका भाई विक्रम मौके पर आ गया तथा उसने अन्य साधन के माध्यम से उसे अस्पताल पहुंचाया तथा उसकी बाइक को वहीं छोड़ दिया गया। बाद में जब वह बाइक को लेने गए तो उनकी बाइक वहां से गायब मिली। चुराई गई पूंडरी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें