फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में गतिरोध बरकरार, पंचायत स्थगित

Wed, 29 Oct 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
28केएलटी2: मामले को लेकर अनाज मंडी में हो रही पंचायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। ट्रक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों और मंडी व्यापारियों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद को सुलझाने के लिए कलायत अनाज मंडी में पंचायत का आयोजन किया गया। निजी प्रतिष्ठान पर गणमान्य लोगों की मौजूदगी में करीब चार-पांच घंटे चली इस पंचायत में दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अडिग रहे। जिसके चलते कोई सहमति नहीं बन पाई और पंचायत को स्थगित कर दिया गया।

मंडी व्यापारियों का स्पष्ट कहना था कि अगर कलायत अनाज मंडी में ट्रक यूनियन बनती है तो वे अपनी मनमानी करेंगे। और व्यापारियों को समय पर गाड़ी उपलब्ध नहीं होगी इसलिए वे अनाज मंडी में किसी भी प्रकार की यूनियन के गठन के पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन


वहीं ट्रक संचालकों और ड्राइवरों का कहना था कि सीजन के दौरान सभी गाड़ी संचालकों और ड्राइवरों को बराबर काम मिले इसके लिए वे भाईचारा ट्रांसपोर्ट की तरफ से मंडी व्यापारियों को जरूरत के हिसाब से कम रेट में समय पर गाड़ियां उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

धान की खरीद-उठान प्रभावित, किसान परेशान ः ट्रक यूनियन और व्यापारियों के बीच चली आ रही इस खींचतान का सीधा असर अनाज मंडी के कामकाज पर पड़ा है। विवाद के चलते अनाज मंडी में धान की फसल के ढेर लग गए हैं। समय पर खरीद और उठान नहीं होने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी कार्यालय के

सामने कमांडो तैनात ः किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या व्यवस्था बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने कमांडो तैनात किए गए हैं।

28केएलटी2: मामले को लेकर अनाज मंडी में हो रही पंचायत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें