संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मिलावटी माल की सूचना पर फूड सेफ्टी विभाग, सीएम फ्लाइंग टीम और सीआईडी की संयुक्त टीम ने शिव शक्ति मिष्ठान भंडार की फैक्टरी पर छापा मारा तो वहां रसगुल्लों और चमचम के ड्रमों में मरी मक्खियां मिलीं। छापे में टीम ने करीब 175 कि्वंटल मिलावटी और घटिया क्वालिटी की मिठाइयां बरामद की।
दिवाली की तैयारियों में रंग-बिरंगी मिठाइयों की बिक्री चरम पर है, लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है। कई जगहों पर मिलावटी और घटिया क्वालिटी की मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। इसी क्रम में कैथल के जींद रोड पर स्थित शक्ति मिष्ठान भंडार की फैक्टरी पर संयुक्त टीम ने छापा मारा।
स्वास्थ्य के लिए खतरे की सूचना मिलने के बाद फैक्टरी में पहुंचीं फूड सेफ्टी विभाग, सीएम फ्लाइंग टीम और सीआईडी की संयुक्त टीम ने यह घटिया माल बरामद किया।
टीम के पहुंचने पर फैक्ट्री मालिक मौके से भाग निकले और फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी भी। टीम के सदस्यों ने निरीक्षण में पाया कि मिठाइयां खुले ड्रम में रखी गई थीं और साफ-सफाई का कहीं नामो-निशान नहीं था। इस संदर्भ में फूड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर पवन चहल ने बताया कि मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि मिठाई की इस फैक्ट्री में साफ-सफाई तो दूर ड्रम में रखी मिठाइयों पर ढक्कन भी नहीं थे। यहां आमजन के स्वास्थ से खिलवाड़ किया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि बरामद सारे माल को जब्त कर लिया गया है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने आमजन से अपील की कि केवल मान्यता प्राप्त और स्वच्छता प्रमाणित दुकानों से ही मिठाइयां खरीदें।
ऐसे होती है कार्रवाई
अगर मिठाई की रिपोर्ट नकारात्मक आती है तो उसमें एडीसी और जिला न्यायालय में केस चलाया जाता है। बिना मानकों के बेचा जाता है तो वह मामला एडीसी कार्यालय में जाता है। यहां पर जुर्माना लगाया जाता है। अगर मिठाई खाने लायक न हो और उसमें खतरनाक पदार्थों की मिलावट हो तो वह मामले कोर्ट में जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, पूरे प्रदेश में 22 जिलों के सैंपलों की की जांच के लिए सिर्फ दो ही लैब उपलब्ध है। इसमें एक करनाल और दूसरी चंडीगढ़ में स्थित है। इसलिए सैंपल की रिपोर्ट आने में समय अधिक लगता है।
मिलावट पकड़ने के तरीकेn
खोया/मावा : थोड़ी मात्रा हथेली पर रगड़ें। अत्यधिक चिकनाई या साबुन जैसी झाग बने तो इसमें वनस्पति घी या डिटर्जेंट की मिलावट हो सकती है।
n
मिठाई पर चांदी का वर्क : असली वर्क आग में नहीं जलता, जबकि नकली (एल्यूमिनियम का) वर्क जलाने पर काला हो जाता है।
n
पनीर : पनीर का छोटा टुकड़ा गर्म पानी में डालें। यदि वह टूटकर बिखर जाए तो सिंथेटिक दूध या एसिड की मिलावट की संभावना है।
17kht_19रसगुल्लों में पड़ी मक्खियां।
17kht_19रसगुल्लों में पड़ी मक्खियां।