संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। माघो माजरी गांव में करीब 40 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव माघो माजरी के रहने वाले राजपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर मामले में फिलहाल इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। सदर थाना एसएचओ राजकुमार ने बताया कि पुलिस को अल-सुबह सूचना मिली थी कि गांव में एक व्यक्ति सड़क किनारे मृत पड़ा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त कर परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल मामले में पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई कार्रवाई की है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
चोरी की बाइक सहित आरोपी काबू
पुलिस ने एक आरोपी को चोरी की बाइक सहित काबू कर लिया। पुलिस को सूचना मिली कि शुगर मिल कॉलोनी कैथल निवासी राजेंद्र उर्फ राजू के पास चोरी की बाइक है। वह पिहोवा चौक से अनाज मंडी कैथल जाएगा। पुलिस ने अग्रवाल धर्मशाला कैथल के पास नाका लगाकर राजेंद्र को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि यह बाइक 25 दिसंबर को कुरुक्षेत्र से चोरी की थी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।