फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नहर से बरामद हुआ बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौके पर कागजी कार्रवाई करती पुलिस।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दबखेड़ी गांव के नजदीक नरवाना ब्रांच नहर से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना पाकर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल कर शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को 72 घंटे के लिए एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में रख दिया है। शिनाख्त के लिए अंबाला सहित पंजाब पुलिस के साथ संपर्क किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे नरवाना ब्रांच नहर में एक शव बह रहा था। राहगीरों ने इसकी सूचना गोताखोर प्रगट सिंह को दी। गोताखोर प्रगट सिंह की टीम में बलविंद्र, बिल्ला, हर्ष और सागर ने शव को नहर से बाहर निकाला तथा मामले की सूचना पुलिस को दी। बुजुर्ग की उम्र करीब 75 साल की थी, जिसने ब्राउन रंग का पजामा, कुर्ता व जर्सी पहनी हुई थी। उसकी टांग पर एक लाल रंग की पट्टी भी बंधी हुई मिली। थाना केयूके पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें