फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिव कॉलोनी के नाले में मिला शव

विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैथल। शहर की शिव कॉलोनी स्थित गंदे नाले में शुक्रवार सुबह सुभाष नगर निवासी रमेश कुमार का शव मिला। राहगीरों ने नाले में शव तैरता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और एसएफएल टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


मृतक के बेटे राहुल ने बताया कि वे मानसिक रूप से परेशान थे। वीरवार शाम को उसके पिता घर से बाहर गए थे। आसपास काफी तलाश की लेकिन नहीं मिले। सुबह उनके पास सूचना आई कि उनके पिता की मौत हो गई है। वे सिविल अस्पताल पहुंचे। सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। मृतक की जेब से एक ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड मिला। दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान की गई। उनकी उम्र करीब 60 वर्ष है। उनका पैतृक गांव खांडा खेड़ी है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कैथल लेकर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई अमल में लाई गई। मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस। संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें