डीसी डॉ. प्रियंका सोनी व पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज ने अन्य अधिकारियों के साथ घग्गर नदी के साथ लगते बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने सरोला साईफन, कमहेड़ी, बौपुर, मीरापुर ड्रेन, कसोली, सुगलपुर, सिहाली सहित कई क्षेत्रों का दौरा करके ग्रामवासियों से बातचीत करके उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा हर स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है तथा हर प्रकार के इंतजाम पूरे किए जा चुके हैं। डीसी ने ग्रामवासियों से आह्वान किया कि धैर्य रखते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
जलकुंभी को निकालने के दिए आदेश : सरोला साइफन के नीचे बरसात के पानी के साथ बहकर आई जलकुंभी व घास को साफ करने की व्यवस्था सुनिश्चित रखें ताकि पानी की निकासी निरंतर होती रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी जन प्रतिनिधियों के साथ प्रशासन द्वारा निरंतर संपर्क बनाया गया है।
प्रशासन के तैयारियों के ये हैं दावे
1. घग्गर नदी पर इंलेट की व्यवस्था की गयी है।
1. मोबाइल डीजल पंपिंगसेट तथा मोबाइल इलेट्रिक पंपसेट की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है।
3. ईसी बैग व जेसीबी मशीनों, ट्रैक्टर-ट्रॉली व लेबर का इंतजाम किया गया है।
4. बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए टेलीफोन व मोबाइल नंबर जारी- 01743-221555, 01746-234528,9215213085, 01746234358
एसपी विरेंद्र विज, एसडीएम गुहला शशी वसुंधरा, डीएसपी गुहला प्रमोद कुमार, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता आरएस मित्तल, कार्यकारी अभियंता प्रशांत कुमार, तहसीलदार जगदीश चंद, नायब तहसीलदार विरेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।