फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में पहुंची डीसी, देरी से पहुंचे एक्सईएन बोले : सॉरी मैडम

विज्ञापन
पार्क में निरीक्षण के दौरान अ​धिकारियों की क्लास लगाती डीसी।
विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त अपराजिता बुधवार को जींद रोड स्थित चिल्ड्रन पार्क और जवाहर पार्क का औचक निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक तालमेल की कमी भी देखने को मिली। जब डीसी पार्क में व्यवस्थाओं का जायजा ले रही थीं, तब नगर परिषद के एक्सईएन, ईओ और जेई कुछ देर बाद पहुंचे। डीसी ने उनकी अनुपस्थिति और कार्य के प्रति ढिलाई पर नाराजगी जताई। इस पर एक्सईएन ने कहा, एक्सट्रिमली सॉरी मैडम, जाम की वजह से देरी हुई। इस पर डीसी ने कहा कि जाम से तो मैं भी निकल के आई हूं। डीसी के सख्त तेवर देखते हुए नगर परिषद के अधिकारियों ने सफाई पेश की और जल्द सुधार का भरोसा दिलाया। इस दौरान पार्कों की बदहाली देखकर डीसी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों की क्लास लगाई। अधिकारियों ने डीसी को आश्वासन दिया कि पार्कों के जीर्णोद्धार और रखरखाव के लिए प्रक्रिया तेज कर रखी है। उन्होंने कहा, मैडम, पार्कों की मरम्मत और नई सुविधाओं के लिए आज ही टेंडर जारी किया जाना है। सौंदर्यीकरण पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन



पार्कों की स्थिति देख जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान पार्कों में चारों तरफ गंदगी के ढेर, टूटी हुई बेंच, जंगली घास देखकर डीसी ने अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पार्क आम जनता के लिए संजीवनी का काम करते हैं, लेकिन यहां की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि लंबे समय से कोई सुध नहीं ली गई है। चिल्ड्रन पार्क में बच्चों के झूले टूटे हुए पाए गए। विद्क्यार झील में गंदगी फैली मिली, इसमें साथ लगते दुकानदारों और होटल संचालकों की तरफ से गंदगी डाली जा रही है। नगर परिषद ईओ संदीप सोलंकी ने कहा कि जो भी कचरा डाल रहे हैं, उनको नोटिस दिए जाएंगे।


अमर उजाला ने चलाया अभियान
अमर उजाला संवाद टीम की तरफ से पिछले कुछ दिनों से शहर के पार्कों की बदहाली और वहां मौजूद समस्याओं को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था। समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था कि कैसे देखरेख के अभाव में ये पार्क बदहाल बन रहे हैं और आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस खबर का संज्ञान लेते हुए डीसी खुद धरातल पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचीं और समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीसी अपराजिता ने नगर परिषद अधिकारियों को पार्क में अनावश्यक उग आई झाड़ियों की कटाई-छंटाईं, बंद पड़े फव्वारों को संचालित करवाने सहित आवश्यक मरम्मत के कार्य पूरे करने के आदेश दिए, साथ ही तालाब से गाद निकालने के काम को भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

पार्क में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की क्लास लगाती डीसी।

पार्क में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की क्लास लगाती डीसी।

पार्क में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की क्लास लगाती डीसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें