फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पांच हजार की रिश्वत मांगने में डीसी कार्यालय का कर्मी काबू

Fri, 04 Jul 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अंबाला टीम ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय की एमए ब्रांच के एक कर्मचारी विजय चौहान को रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है। उसने एक व्यक्ति से 28 जनवरी को जमीन के कागजात बनवाने की एवज में पांच हजार रुपए मांगे थे।
शिकायतकर्ता सिणंद गांव निवासी कर्ण सिंह ने एसीबी को शिकायत दी थी कि विजय चौहान ने उसे जमीन के कागजात बनवाने के लिए पैसों की मांग की थी और रुपये लेने के लिए तीन फरवरी को अपने कार्यालय बुलाया था। उस समय किसी तरह यह सूचना लीक हो गई कलायत तहसीलदार के तत्कालीन रीडर विजय चौहान को वह रुपये देने गया तो उसने इन्कार कर दिया। शिकायतकर्ता ने पूरा प्रकरण मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। वीरवार को कर्ण सिंह ने एसीबी को रिकॉर्डिंग दे दी। इसके आधार पर विजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने दावा किया कि तीन फरवरी को तत्कालीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट की रिश्तेदारी आरोपी से होने के कारण एसीबी कार्रवाई की सूचना लीक हो गई थी। जिसके कारण एसीबी की दबिश फेल हो गई थी। गिरफ्तार रीडर विजय चौहान का कुछ दिनों पहले कलायत से तबादला किया गया था और वर्तमान मेंवह डीसी कार्यालय की एमए ब्रांच में कार्यरत था।——
विज्ञापन




तत्कालीन ड्यूटी मजिस्टे्ट की भूमिका की हो रही जांच

एसीबी की टीम उस समय ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए जिला बाल कल्याण अधिकारी की दबिश को फेल करवाने में भूमिका के बारे पता लगा रही है। इस संबंध में एसीबी के मुख्यालय की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए सरकार से पत्राचार किया है। जांच में जो सामने आएंगा, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



-सूबे सिंह, निरीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें