फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्रावास रोड पर कब्जा कर बनाया गया मंदिर सील

Fri, 04 Jul 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। शहर के छात्रावास रोड पर नगर परिषद की जमीन पर कब्जा कर उसे मंदिर का रूप देने का मामला सामने आया है। इस कब्जे को हटाने के लिए नगर परिषद की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई कर उक्त स्थल को सील कर दिया।

आरोपी युवक ने पुराने सरकारी शौचालय की जमीन पर अतिक्रमण कर वहां मंदिर स्थापित कर लिया था। नगर परिषद अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और विरोध के बावजूद कब्जा हटाते हुए परिसर को सील कर दिया। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, युवक ने इस कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन टीम ने किसी की एक न सुनी। आसपास के लोगों ने कहा कि धार्मिक स्थल आस्था के प्रतीक होते हैं, परंतु कुछ लोग सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करते हैं, जो निंदनीय है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें