कैथल। आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग में कार्यरत हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय चावला ने दीक्षा पोर्टल पर आयोजित एनईपी-2020 आधारित ऑनलाइन एवं डिजिटल शिक्षा कोर्स में देशभर में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। डॉ. चावला ने इस कोर्स में 194 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की।
उन्होंने बताया कि यह दीक्षा पोर्टल पर उनका 67वां कोर्स है। कोर्स में ऑनलाइन और डिजिटल शिक्षा से जुड़े आधुनिक शैक्षणिक दृष्टिकोणों को शामिल किया गया। इसमें एआर, वीआर और वर्चुअल लैब जैसी तकनीकों की जानकारी दी गई। डॉ. चावला के अनुसार डिजिटल शिक्षा आज की शिक्षण व्यवस्था का अहम हिस्सा बन चुकी है। दीक्षा पोर्टल पर ई-पुस्तकें, वीडियो, एनिमेशन और अभ्यास सामग्री उपलब्ध है। संवाद