संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डीसी प्रशांत पंवार शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में लगाए गए समाधान शिविर में 30 शिकायतों पर सुनवाई। इस दौरान डीसी ने मौके पर ही अधिकतर समस्याओं पर सुनवाई की।
इस मौके पर डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन की ओर से लगाए जा रहे समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्रदान करना है। इसलिए संबंधित अधिकारी समाधान शिविर में आने वाली इस प्रकार की शिकायतों पर त्वरित एक्शन ले और पात्र व्यक्ति को संबंधित योजना का लाभ लेने में आ रही समस्या को नियमानुसार समाधान करें।
कहा कि प्रतिदिन कार्य दिवस में प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक लगाए जा रहे समाधान शिविर में काफी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर आ रहे हैं, जिनका मौके पर समाधान किया जाता है। जिन शिकायतों का समाधान मौके पर ही संभव नहीं होता है उनके समाधान के लिए समय निर्धारित किया जाता है। प्रतिदिन शिकायतों की एक्शन टेकन रिपोर्ट समाधान प्रकोष्ठ पर अपलोड की जाती है। शिविर में गांव दयोहरा के मनरेगा मजदूर पिछले महीने सिंचाई विभाग के तहत किए गए कार्य की मजदूरी नहीं मिलने संबंधित शिकायत लेकर आए।
एडीसी ने सुनवाई करते हुए बताया कि आपने ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाई है, जिसकी वजह से यह समस्या पैदा हुई है। उन्होंने संबंधित मनरेगा मेट को निर्देश दिए कि वे कार्य के दौरान ही सभी मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी लगाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग तथा संबंधित एबीपीओ से इस बारे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार गांव पोबाला निवासी रवीना, सौंगल निवासी बलजीत सिंह, कैथल वासी हीरा, कसान निवासी अंजु तथा डीग निवासी राहुल ने अपनी आय सही करवाने संबंधित आवेदन किया।