फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डीसी ने 70 छात्राओं को ट्रैक सूट, टी-शर्ट और जूते वितरित किए

Tue, 10 Mar 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
बच्चों को किट वितरित करने के बाद डीसी व बच्चे।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कैलरम स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ट्रैक सूट वितरण समारोह में सोमवार को उपायुक्त अपराजिता पहुंचीं। कार्यक्रम में उन्होंने 70 छात्राओं को ट्रैक सूट, टी-शर्ट और जूते वितरित किए। संबोधन में उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है।

इससे अनुशासन व नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग के संयोजन में इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) की सीएसआर पहल और इंदरा सोशल ग्रुप सोसायटी के सहयोग से ‘फ्यूचर ऑन ट्रैक’ अभियान के तहत आयोजित किया गया। स्कूल पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष सहित अन्य अधिकारियों ने डीसी का स्वागत किया।
विज्ञापन


डीसी अपराजिता ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य फिट गर्ल, फिट इंडिया के संदेश को आगे बढ़ाना और बच्चों को खेलों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि देश की बेटियों को स्वस्थ, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना समय की जरूरत है। खेल हमारे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है तथा शारीरिक और मानसिक दोनों विकास होता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए फुटबॉल, क्रिकेट और दौड़ जैसे खेलों के बारे में जानकारी ली और पूछा कि कौन-कौन से छात्र किस खेल में रुचि रखते हैं। बच्चों ने उत्साह के साथ जवाब दिया और खेलों में आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम के बाद डीसी ने विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों के लिए पानी, प्रकाश सहित अन्य सुविधाओं को लेकर परीक्षा केंद्र अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


पांच हजार बेटियों को वितरित की जा रही किट

आईआरएफसी से आए डिप्टी मैनेजर रमेश कुमार ने बताया कि सीएमडी मनोज कुमार दुबे के मार्गदर्शन में देशभर में पांच हजार बेटियों को यह किट वितरित की जा रही है। उन्होंने छात्राओं से इन सुविधाओं का लाभ उठाकर खेलों और पढ़ाई दोनों में आगे बढ़ने का आह्वान किया। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष ने डीसी के साथ आईआरएफसी के अधिकारियों का भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष, डीआईपीआरओ नसीब सिंह सैनी, बीईओ सुरेश कुमार, डिप्टी मैनेजर रमेश कुमार, लोकेश और नरेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें