फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डीसी ने की अपील मतदान 25 को, सभी मतदाता करें वोट

Tue, 07 May 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वोपरि होती है और एक-एक वोट का बड़ा महत्व होता है, इसलिए सभी मतदाताओं आगामी 25 मई को लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। यह आह्वान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने किया।

उन्होंने कहा कि मतदान करना मतदाताओं का अधिकार है। चुनाव में मतदान करने का मौका पांच साल के बाद मिलता है। यह अवसर हमें गंवाना नहीं चाहिए बल्कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें।
विज्ञापन


कहा कि हमारे देश में युवाओं की संख्या अधिक है, इसलिए भारत को युवा देश कहते हैं। इस बात को युवाओं को समझना होगा कि लोकतंत्र में भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत बनता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अगर आप अपनी आवाज को बुलंद रखना चाहते हैं तो लोकतंत्र के पर्व में वोट डालकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि मतदाताओं को कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं आता है तो वह मतदान करने से वंचित न रहे बल्कि पोलिंग बूथ पर जाकर नोटा को वोट कर सकते हैं। संविधान में सभी को वोट का समान रूप से अधिकार दिया गया है। स्वीप अभियान के तहत महिलाओं को बताना कि उनके वोट की भी कीमत पुरुषों के बराबर है। इसलिए उन्हें भी वोट जरूर करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें