संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण और हरियाणा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मंडल स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिताओं में आरोही स्कूल रामगढ़ पांडवा के विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। विद्यार्थियों ने करनाल में छह विधाओं में सफलता के झंडे गाड़े।
कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के इंचार्ज राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक जितेंद्र राठौड़ ने बताया कि ये प्रतियोगिता करनाल के राजकीय मॉडल संस्कृति कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल में हुईं। इनमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में आरोही स्कूल के छात्रों ने छह विधाओं में भाग लिया। प्रतिभागियों ने सभी छह विधाओं में अपनी सफलता का परचम फहराकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
उन्होंने बताया की आरोही स्कूल रामगढ़ के छात्रों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तृतीय,पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में तृतीय, स्लोगन राइटिंग में द्वितीय, वाद-विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय, कविता पाठ प्रतियोगिता में तृतीय, डॉक्यूमेंट्री और फिल्म मेकिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों को विधिक सेवा प्राधिकरण करनाल की सचिव एवं न्यायाधीश एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अश्विनी मंगला ने बताया कि अब ये विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार 5100, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 3100 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 2100 का पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को तैयार करने में जितेंद्र राठौड़ के साथ राजरानी, सुमिता और राजेश जैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ये रहे परिणाम
n
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सपना, अंशु, मीनाक्षी की टीम-द्वितीय
n
पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में महक-तृतीय
n
स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में प्राची जगदेव-द्वितीय
n
डॉक्यूमेंट्री और फिल्म में फिल्म में काजल-द्वितीय
n
कविता पाठ प्रतियोगिता में अंजलि -तृतीय
n
वाद विवाद प्रतियोगिता में संगीता और अश्मि-द्वितीय