फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी का शानदार रहा परीक्षा परिणाम

Wed, 14 May 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी का परीक्षा परिणाम शानदार रहा।

इस अवसर पर टॉपर रहे बच्चों को प्राचार्या साधना बख्शी ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बारहवीं कक्षा की वाणिज्य संकाय की छात्रा अर्शदीप कौर ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। इसी संकाय में श्रेया ने 96.2 प्रतिशत, अंश मित्तल ने 96 प्रतिशत अंक, विज्ञान संकाय से अमृता ने 95 प्रशित अंक हासिल किए।

कला संकाय में गरिमा बंसल ने 92.4 व चिकित्सा संकाय में कृतिका ने 91.4 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर में अपना स्थान बनाया। विषयों में टॉप पर रहे छात्रों में अकाउंटेंसी में 100 में से 100 अंक, बिजिनेस स्टडीज में 99 अंक, इकोनोमिक्स में 99, शारीरिक शिक्षा में 98, अंग्रेजी में 97, बायोलॉजी में 97 अंक, कैमिस्ट्री में 97 अंक, पॉलिटिकल साइंस में 97 अंक, इतिहास में 97 अंक, भौतिक विज्ञान में 95, फिजिक्स में 95, राजनीति विज्ञान में 95 अंक, हिन्दी में 93 अंक, इतिहास में 93 अंक लेकर स्कूल का स्कूल व अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


कक्षा दसवीं में हर्षिका ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। उर्वशी 92.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे स्थान पर व खुशी बंसल ने 90.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त विषयों में विज्ञान में 100 में से 100 अंक, कम्प्यूटर एपलिकेशन में 100 में से 99 अंक, हिन्दी में 97 सामाजिक विज्ञान में 97 अंक, गणित में 97 पंजाबी में 97 अंक व अंग्रेजी में 94 अंक हासिल किए। प्राचार्या ने विद्यार्थियों के शानदार परिणाम से विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व स्टॉफ सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें