पूंडरी। बाल दिवस के उपलक्ष्य में अंबाला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के महामहिम राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने स्कूल के विद्यार्थियों को गायन व नृत्य में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान मिलने पर स्कूल में खुशी का माहौल रहा।
प्रिंसिपल साधना बख्शी ने स्कूल में पहुंचने पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, स्टॉफ सदस्यों व उनके अभिभावकों को बधाई दी। साधना बख्शी ने बताया कि स्कूल के जूनियर ग्रुप के प्रतिभागी सेजल, वानिका, खुशबू, डिंपल, आर्यन वालिया, आर्यन तंवर व अमन ने गत दिवस सिरसा के बाल भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समूह गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थन प्राप्त किया था। सीनियर ग्रुप में दिव्या, मुस्कान, विजय, अमन, देवयानी, वंशिका, नेहा व सावन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इसी प्रकार जोनल स्तर पर सीनियर ग्रुप प्रथम व जूनियर ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा। सामूहिक नृत्य तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इसी तरह से कैथल में जिलास्तर पर समूहगान व एकल गायन में प्रथम स्थान, एक नृत्य व समूह नृत्य में तीसरे स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अध्यापक प्रवीन शर्मा, शशि शर्मा, गीता गौड़, नीता मिगलानी, स्वदेश व सुमित कुमार भी उपस्थित रहे।