फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल की बेटियों ने रचा इतिहास, अंडर-17 व अंडर-19 में बनीं स्टेट ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
कैथल की महिला ​खिलाड़ियों व कोच को ट्रॉफी देते मुख्याति​थि। कोच
विज्ञापन
कैथल। 59वीं हरियाणा स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कैथल की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 और अंडर-19 दोनों आयु वर्गों में ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। 16 से 18 सितंबर तक आरकेएसडी इंडोर बॉक्सिंग स्टेडियम कैथल में आयोजित प्रतियोगिता में जिले की महिला मुक्केबाजों ने अलग-अलग भार वर्गों में दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद नवीन जिंदल के प्रतिनिधि रविंद्र धीमान ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कैथल के खिलाड़ियों ने मेहनत और अनुशासन के दम पर प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की सफलता में बॉक्सिंग कोच विक्रम, अमरजीत और संदीप, जूडो कोच रमेश चहल और एईओ का भी विशेष योगदान रहा।
बॉक्सिंग कोच गुरमीत ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। अंडर-17 और अंडर-19 में कैथल की खिलाड़ियों के संयुक्त प्रदर्शन ने जिले की पदक तालिका को मजबूत किया। दोनों आयु वर्गों में ओवरऑल चैंपियन बनने से खिलाड़ियों, उनके परिजनों, प्रशिक्षकों और खेल विभाग में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
विज्ञापन


अंडर 17 में सात स्वर्ण सहित 10 पदक जीते
अंडर-17 वर्ग में कैथल की खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में मानवी, 50-52 किलोग्राम में मानसी, 52-54 किलोग्राम में रजनी, 60-63 किलोग्राम में महक डूल, 63-66 किलोग्राम में वंशिका, 70-75 किलोग्राम में रिद्धिमा और 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में मानवी ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं 44-46 किलोग्राम भार वर्ग में रितिका ने रजत पदक हासिल किया। 46-48 किलोग्राम में अंतिम और 54-57 किलोग्राम में उमंग ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

अंडर-19 में तीन स्वर्ण समेत नौ पदक
अंडर-19 वर्ग में भी कैथल की मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और तीन स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य सहित नौ पदक हासिल किए। 45 किलोग्राम भार वर्ग में निष्ठा, 54-57 किलोग्राम में पायल और 57-60 किलोग्राम में नैंसी ने स्वर्ण पदक जीतकर स्टेट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसके अलावा 45-48 किलोग्राम में नैंसी, 51-54 किलोग्राम में नैंसी, 64-66 किलोग्राम में यश्वी, 66-69 किलोग्राम में प्रिया और 69-75 किलोग्राम में काफी ने रजत पदक हासिल किए। 75-81 किलोग्राम भार वर्ग में कृतिका ने कांस्य पदक जीता।

कैथल की महिला खिलाड़ियों व कोच को ट्रॉफी देते मुख्यातिथि। कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें