फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईटीआई तक सीधी बस नहीं मिलने से विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
आईटीआई के पास ऑटो के इंतजार में खड़े विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
कैथल। शहर के बस अड्डे से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तक सीधी बस सेवा नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन करीब 1500 छात्र-छात्राएं तकनीकी शिक्षा के लिए संस्थान पहुंचते हैं। छात्रा रामभतेरी, सोनिया, मंजू और सरोज ने बताया कि बस सुविधा के अभाव में उन्हें बस अड्डे से आईटीआई तक जाने के लिए ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। इससे समय के साथ अतिरिक्त किराया भी खर्च हो रहा है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के अनुसार ऑटो से आने-जाने में रोजाना करीब 50 रुपये खर्च हो जाते हैं। महीने में यह राशि 1200 से 1500 रुपये तक पहुंच जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए यह अतिरिक्त खर्च परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को पहले बस से कैथल पहुंचना पड़ता है और इसके बाद आईटीआई तक जाने के लिए अलग साधन लेना पड़ता है।
छात्राओं ने बताया कि कई बार ऑटो समय पर नहीं मिलने के कारण कक्षाओं में देरी हो जाती है। इससे उनकी उपस्थिति प्रभावित होने के साथ पढ़ाई भी प्रभावित होती है। विद्यार्थियों का कहना है कि रोडवेज विभाग से कई बार आईटीआई तक बस चलाने की मांग की जा चुकी है लेकिन अभी तक नियमित सेवा शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन


विद्या वाहिनी बस सेवा भी कई साल से बंद
रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से छात्राओं के लिए शुरू की गई विद्या वाहिनी पीली बस सेवा भी फंड के अभाव में कई वर्षों से बंद है। विद्यार्थियों का कहना है कि पड़ोसी जिलों में सिटी बस सेवा शुरू हो चुकी है लेकिन कैथल में यह सुविधा नहीं मिल रही। शुक्रवार को बस सुविधा नहीं मिलने पर छात्राओं ने रोष जताते हुए आईटीआई तक नियमित बस चलाने की मांग की।
जल्द शुरू करेंगे बस सेवा
विपुल कुमार टीएम ने बताया कि आईटीआई के विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए जल्द बस का संचालन किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

आईटीआई के पास ऑटो के इंतजार में खड़े विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें