संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। कक्षा छठी से 10वीं तक की परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू होंगी।
इन कक्षाओं की परीक्षाएं चार अक्तूबर तक चलेंगी। जबकि कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 सितंबर से शुरू होकर आठ अक्तूबर तक चलेंगी। इन परीक्षाओं को लेकर स्कूल प्रबंधन भी तैयारियों में जुट गए हैं।
शिक्षा निदेशालय की ओर से डेटशीट जारी होने के बाद जिला शिक्षा विभाग की ओर से भी सभी स्कूल मुखियाओं को निर्धारित तिथि पर निर्धारित विषय की परीक्षा आयोजित कराने के लिए कहा गया है।
इन कक्षाओं का परीक्षा परिणाम भी अवसर एप पर अपलोड करने की जिम्मेदारी स्कूल मुखिया की होगी। वहीं परीक्षाएं खत्म होने के तुरंत बाद पांच या नौ अक्तूबर से स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगेंगी।
इधर, डेटशीट जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। स्कूलों में नियमित कक्षाएं भी लग रही हैं, इसके अलावा ट्यूशन पर भी विद्यार्थी पढ़ने लगे हैं। विदित हो कि जिले के 779 राजकीय स्कूलों में डेढ़ लाख से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी का कहना है कि जारी हिदायतों का सभी विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन को पालन करना होगा।
किस दिन किस विषय की परीक्षा
कक्षा छठी : 25 सितंबर को सामाजिक विज्ञान, 26 को गणित, 27 को हिंदी, 28 को अंग्रेजी, 30 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, 01 अक्तूबर को साइंस, चार को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस।
कक्षा सातवीं : 25 सितंबर को हिंदी, 26 को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, 27 को अंग्रेजी, 28 को विज्ञान, 30 को गणित, 01 अक्तूबर को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, 04 अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान।
कक्षा आठवीं : 25 सितंबर को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, 26 को विज्ञान, 27 को गणित, 28 को हिंदी, 30 को अंग्रेजी, 01 अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान, 04 अक्तूबर को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू।
कक्षा नौवीं : 25 सितंबर को सामाजिक विज्ञान, 26 को अंग्रेजी, 27 को गणित, 28 को हिंदी, 30 को विज्ञान, 01 अक्तूबर को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू।
कक्षा 10वीं : 25 सितंबर को विज्ञान, 26 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, 27 को सामाजिक विज्ञान, 28 को अंग्रेजी, 30 को हिंदी, 01 अक्तूबर को गणित।
कक्षा 11वीं : 24 सितंबर को फाइन आर्ट, म्यूजिक, 25 को समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडी, कैमिस्ट्री, 26 को कप्यूटर साइंस, भूगोल, 27 को इतिहास, फिजिक्स, एकाउंटेंसी, 28 को हिंदी, 30 को गणित, बायोलॉजी, राजनीतिक विज्ञान, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 01 अक्तूबर को अर्थशास्त्र, होमसाइंस, 04 को अंग्रेजी, 07 को एनएसक्यूएफ, 08 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू।
कक्षा 12वीं : 24 सितंबर कंप्यूटर साइंस, भूगोल, 25 को गणित, बायोलॉजी, राजनीतिक विज्ञान, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 26 को हिंदी, 27 को अंग्रेजी, 28 को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, 30 को समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडी, कैमिस्ट्री, 01 अक्तूबर को फाइन आर्ट, म्यूजिक, 04 को इतिहास, फिजिक्स, एकाउंटेंसी, 07 को अर्थशास्त्र, होमसाइंस, 08 को एनएसक्यूएफ।