संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में सांस्कृतिक-गतिविधि समिति की संयोजिका डॉ. अनीता नैन के निर्देशन में प्रतिभा चयन प्रतियोगिता करवाई। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मिमिक्री से प्रतिभागियों ने समां बांध दिया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र से युवा एवं सांस्कृतिक मामले के निदेशक डॉ. विवेक चावला ने शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रबोधन एवं सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल ने बताया कि प्रतियोगिता में गायन, नृत्य, एकल अभिनय, वाद्ययंत्र वादन व मिमिक्री के माध्यम से प्रतिभागियों ने समा बांधे रखा।
नृत्य में राकेश प्रथम, प्रीति द्वितीय स्थान एवं प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन विधा में नेहा प्रथम, युक्ति द्वितीय एवं कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद्ययंत्र विधा में सुशील प्रथम, राकेश द्वितीय एवं अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल अभिनय विधा में राकेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि डॉ. विवेक चावला ने कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और प्रतिभा को बढ़ावा देने में मदद करेगी।
उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास के लिए सभी विद्यार्थियों को आगे आना चाहिए, ताकि आज के संघर्ष भरे युग में उन्नति कर सकें। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर कोई न कोई प्रतिभा होती है। जिसे केवल पहचानने की आवश्यकता होती है। ऐसी प्रतियोगिताएं हमारे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उन्हें विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं।
मंच संचालन डॉ. अनीता नैन, डॉ. कोमल, डॉ. प्रेरणा और डॉ. सोनिया ने किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डाॅ. ईश्वर सिंह, डाॅ. सुरभि अदलखा, डाॅ. राधिका खन्ना ने निभाई।