शहर के वार्ड नंबर 8 पेगा मार्ग जाने वाले रास्ते पर एक गली के कार्नर में खंबे पर पिछले कई दिनों से मीटर का बॉक्स टूटा हुआ है और मीटर नीचे उल्टा लटका हुआ है। गुरुवार को हुई बरसात के बाद यहां गली के कॉर्नर पर लगे खंबे में करंट आने का भय बना हुआ है। क्योंकि यहां छोटे-छोटे बच्चे अक्षर खेलते रहते हैं। खंभे में करंट आने से एक बड़े हादसा होने का भय बना रहता है। संबंधित विभाग को इस शीघ्र कार्यवाही करनी चाहिए।
वार्ड के लोगों ने बताया कि मीटर पिछले कई दिनों से बक्सा टूटकर मीटर नीचे लटक रहा है। लेकिन विद्युत विभाग के किसी भी कर्मचारी ने इसे सही करने की जहमत नहीं उठाई। बरसात के मौसम में खंभे में करंट आने का भय बना हुआ है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि शीघ्र खंभे से मीटर को ऊपर उठा बक्से में फिट किया जाए, ताकि किसी अपृह घटना से बचा जा सके।