फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेंगू का खतरा, एक और संक्रमित मिला

Sat, 14 Sep 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में अब डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। शुक्रवार को जिले में डेंगू का एक और संक्रमित केस सामने आया है। अब जिले में डेंगू के केसों की संख्या बढ़कर पांच हो चुकी है। यह संक्रमित केस ग्योंग गांव में मिला है। उधर, सर्वे के दौरान 13 जगहों पर मच्छरों का लार्वा मिला।

गौरतलब है कि अब बारिश का मौसम है, ऐसे में इस मौसम ही में डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मच्छर जनित रोगों के इस मौसम में स्वच्छता के साथ सतर्कता बरतना जरूरी हो गया है। पिछले वर्ष जिले में 118 संक्रमित केस सामने आए थे।
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिलेभर के 11 हजार दो घरों व दुकानों में डेंगू के लार्वा की जांच की। वहीं, 16 संदिग्धों के रक्त के नमूने लिए गए, जिनकी जांच रिपोर्ट सोमवार को आएगी। अब तक 1960 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 1849 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

बारिश का मौसम है। इसमें मच्छरों के पनपने से डेंगू, मलेरिया व अन्य रोगों के फैलने का अंदेशा रहता है। इसीलिए लगातार लार्वा विरोधी गतिविधि व जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। लार्वा मिलने पर उसे नष्ट कराया जा रहा है। लोगों को नोटिस भी जारी किया जा रहा है। बुखार पीड़ितों के रक्त की स्लाइड भी बनाई जा रही है। इस स्थिति से निपटने के लिए जन सहयोग जरूरी है। -डॉ. रेनू चावला, सिविल सर्जन, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें