फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूल परिसर में जलभराव से सता रहा डेंगू का खतरा

Thu, 21 Sep 2023 11:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल परिसर में पिछले कई दिनों से बरसाती पानी हिलोरे मार रहा है। स्कूल मैदान में जलभराव के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों डेंगू का डर सता रहा है। यही स्थिति परिसर में चल रहे सरकारी प्ले स्कूल की है।
निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण पानी प्ले स्कूल व प्राथमिक स्कूल भवन के लिए खतरा बनता जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन पानी निकासी कार्य से दूरी बनाए है। इसके साथ ही जलभराव के कारण शिक्षकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों को डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खौफ सता रहा है।
विज्ञापन

जलभराव के कारण न तो विद्यार्थी खेल पा रहे हैं और न ही अन्य गतिविधियां हो पा रही हैं। अभिभावकों ने तत्काल प्रभाव से पानी निकासी की व्यवस्था की फरियाद एसडीएम देवेंद्र शर्मा से लगाई है। सरकारी स्कूल की मुख्य शिक्षक उमेश कुमारी ने बताया कि परिसर में बरसाती पानी के ठहराव की समस्या के निवारण को लेकर नगर पालिका सचिव को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने कहा कि स्कूल में बरसाती पानी के ठहराव का मामला उनके संज्ञान में आया है। मामला विद्यार्थियों से संबंधित है। नगर पालिका सचिव को अविलंब पानी निकासी के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें