कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति देते नन्हे बच्चे।
- फोटो : एचबीटीयू
कैथल। जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में बैसाखी, डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती और वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। समारोह का शुभारंभ सोसाइटी पदाधिकारियों और प्रधानाचार्य ने विधिवत रूप से किया। विद्यालय परिसर में बैसाखी की पारंपरिक छटा और आंबेडकर जयंती का भाव देखने को मिला। कक्षा तीसरी से नौवीं तक की छात्राओं ने नृत्य और लोकगीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। मार उडारी... और आई बैसाखी... जैसे गीतों पर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। संवाद