बैसाखी की महत्ता के बारे छात्रों को बताते बाबा गुरविंद्र सिंह
- फोटो : संवाद
कलायत (वि)। शिक्षा भारती विद्या निकेतन में बैसाखी पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत व अरदास से हुई। अरदास के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पंजाबी लोक नृत्य भांगड़ा ने सभी का मन मोह लिया। छात्रों ने बैसाखी के महत्व पर विचार रखते हुए इसे किसानों की खुशहाली का प्रतीक बताया।
विद्यालय प्रबंधन ने पर्व को मेहनत, एकता व समृद्धि का संदेश देने वाला बताया। ढोल की थाप पर विद्यार्थियों व शिक्षकों ने सामूहिक भांगड़ा कर वातावरण को जीवंत बना दिया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।