फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रशासन की देख रेख में गिराया क्षतिग्रस्त मकान

विज्ञापन
17-गुहला चीका क्षतिग्रस्त मकान गिरात जेसीबी।
विज्ञापन
गुहला-चीका। बीते दिन चीका गांव के वार्ड नंबर तीन में धमाके से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए मकान को मंगलवार को गुहला प्रशासन ने जेसीबी की मदद से अपनी देखरेख में गिरवा दिया।
विज्ञापन

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए नगरपालिका सचिव राजेश शर्मा, जेई खुशी राम और पुलिस के कई जवान मौके पर तैनात रहे। मकान के क्षतिग्रस्त होने के बाद पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों के यहां आसरा लिया है।
मकान मालिक बलजीत सिंह ने बताया कि अभी परिवार के पास रहने के लिए कोई स्थाई मकान नहीं है और पूरा परिवार पड़ोसियों के यहां आश्रित है।
सोमवार की सुबह लगभग तीन बजे चीका के वार्ड नंबर तीन निवासी बलवान सिंह के मकान में बड़ा धमाका हुआ था और इस धमाके की वजह से गिरे मलबे में दबने से दो बच्चियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

धमका होने की असल वजह जानने के लिए गुहला प्रशासन ने फोरेंसिक टीम की मदद ली है। समाचार लिखे जाने तक फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रशासन की ओर से बताया जा रहा है कि फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के कारणों की सही जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने मकान को कंडम घोषित कर दिया है। इसे पूरी तहर से ध्वस्त भी जल्द ही कर दिया जाएगा। इसके लिए दोनों तरफ से रास्ता बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें