फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत के रेलवे रोड पर धान सीजन में रोजाना बन रहे जाम के हालात, राहगीर परेशान

विज्ञापन
कलायत के रेलवे रोड़ पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
कलायत। धान के सीजन और त्योहारी खरीदारी के कारण कलायत का रेलवे रोड इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की चपेट में है। रेलवे रोड ही अनाज मंडी तक जाने का एकमात्र मार्ग होने के कारण दिनभर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों का तांता लगा रहता है। संकरा रास्ता होने और त्योहारी सीजन में आसपास के गांवों से खरीदारी करने आ रहे लोगों के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महज तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों और विशेषकर बस से आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को आधे से एक घंटे तक का समय लग रहा है।
विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग के बिना नहीं निकलेगा स्थायी समाधान : व्यापारी
स्थानीय दुकानदार प्रमोद कंसल, विनोद कुमार, अमित गुप्ता और अनिल कुमार का कहना है कि जब तक मंडी आने-जाने वाले भारी वाहनों के लिए अलग रास्ता नहीं बनता तब तक राहत मिलना असंभव है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि खरक पांडवा हाईवे से अनाज मंडी तक सीधे सर्विस रोड के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन प्रशासन व सरकार की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जनहित को देखते हुए हाईवे से मंडी तक सर्विस रोड का निर्माण शीघ्र करवाया जाए ताकि शहर को रोज-रोज के जाम से मुक्ति मिल सके।

कलायत के रेलवे रोड़ पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें