फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेंगू और चिकनगुनिया के दो मरीज मिले, अब तक डेंगू के 14 और चिकनगुनिया के दो केस मिल चुके

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में डेंगू और चिकनगुनिया के दो मरीज मिले हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गांव गढ़ी में 43 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव मिला है। उनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मॉडल टाउन अंबाला रोड निवासी 60 वर्षीय महिला में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। महिला की हालत ठीक है और घर पर ही उपचार चल रहा है। इसके साथ जिले में डेंगू के कुल मामले 14 और चिकनगुनिया के दो हो गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस सीजन में डेंगू के मामले गांव सिसमौर, सर्राफा बाजार, खुराना रोड, महादेव कॉलोनी, गांव नंदकरण माजरा, शास्त्री मार्केट, प्रताप गेट, मॉडल टाउन-जींद रोड, गोविंद नगर, गांव थेह-बिरथ, सेक्टर-18 और बलराज नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सामने आ चुके हैं।

पिछले साल डेंगू के 92 और चिकनगुनिय के 2 केस मिले थे
जिले में डेंगू के अब तक 14 मामले आ चुके हैं लेकिन ये पिछले साल के मुकाबले कम हैं। पिछले साल जिले में पूरे सीजन में डेंगू के 92 मामले सामने आए थे। वहीं चिकनगुनिया के पिछले साल तीन केस मिले थे और इस साल अब तक दो केस मिल चुके हैं। राहत की बात यह है कि जिले में मलेरिया का अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है, जबकि पिछले साल एक केस मिला था।
विज्ञापन



उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि नवंबर तक मौसम मच्छरों के पनपने के अनुकूल रहता है। ऐसे में लोगों को बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घरों में जाकर लार्वा की जांच कर रही हैं और लोगों को जागरूक भी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द या जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और लापरवाही न बरतें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें और शरीर को ढककर रखें। अपने आसपास खाली बर्तनों में पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन


डेंगू के लक्षण और बचाव
- तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द और त्वचा पर चकत्ते।
- घर और आसपास पानी जमा न होने दें।
- कूलर, गमलों और पानी की टंकियों को नियमित साफ करें।
- पूरी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छररोधी उपाय अपनाएं।

चिकनगुनिया के लक्षण और बचाव
- अचानक बुखार, जोड़ों में तेज दर्द, सूजन, सिर दर्द और शरीर पर चकत्ते।
- मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी और रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।
- पानी जमा होने वाले बर्तनों को खाली रखें और ढककर रखें।
- लक्षण दिखने पर डॉक्टर से जांच करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें