फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भीषण गर्मी व उमस से जनजीवन प्रभावित, बारिश न होने से किसानों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
करनाल रोड से गुजरते वाहन चालक। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
राजौंद। क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण आमजन का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं बरसात न होने से किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खेतों में खड़ी धान समेत अन्य फसलें पानी के अभाव में सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं और समय पर वर्षा होने की उम्मीद कर रहे हैं।इसके अलावा बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। दिन-रात हो रही बिजली कटौती के कारण न केवल घरों में गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही बल्कि किसानों को भी सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाए और किसानों को राहत देने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें