फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी में आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए भटक रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। नए आधार कार्ड बनवाने और आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, नाम, पता और अन्य विवरण अपडेट कराने के लिए पूंडरी कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि संबंधित कार्यालयों में स्पष्ट व्यवस्था न होने के कारण उन्हें एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

कस्बावासी रोहित, राजेश, मुकेश, भानु, बबलू, शमशेर, सुरेश और मोहित ने बताया कि आधार कार्ड संबंधी कार्य के लिए पहले नगर पालिका कार्यालय भेजा जाता है। वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और फिर खंड विकास व पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय के कमरा नंबर-4 में भेज दिया जाता है। कई बार चक्कर लगाने के बावजूद कोई भी कार्यालय आधार संबंधी कार्य नहीं कर रहा। लोगों ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय से बीडीपीओ कार्यालय की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। इतनी दूरी तय करने के बाद भी उन्हें केवल इधर-उधर भेजा जा रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। कई लोगों को काम छोड़कर पूरे दिन सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
लोगों का आरोप है कि सरकारी कार्यालयों से अंत में उन्हें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) भेज दिया जाता है, जहां शुल्क देकर आधार कार्ड अपडेट करवाना या नया आधार कार्ड बनवाना पड़ता है। उनका कहना है कि यदि सरकारी स्तर पर ही आधार संबंधी सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं तो लोगों को इस तरह परेशान न होना पड़े। लोगों ने बताया कि केवल आधार कार्ड ही नहीं बल्कि फैमिली आईडी से जुड़े कार्यों में भी उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित कार्यालयों में स्पष्ट व्यवस्था नहीं होने से आमजन को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूंडरी में आधार कार्ड और फैमिली आईडी से संबंधित सेवाओं के लिए स्थायी और सुव्यवस्थित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें