फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बसों की संख्या कम होने से दैनिक यात्री झेल रहे परेशानी

Sat, 11 May 2024 01:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। सुबह के समय नगर से होकर जाने वाली बसों की संख्या बहुत कम होने से दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही नगर में कोई बस अड्डा न होने और न ही कोई बस शेल्टर बना होने के कारण भी यात्रियों को दिक्कत होती है।

सुबह के समय स्कूल व कॉलेज जाने वाले बच्चों की संख्या बहुत अधिक होती है। इसके साथ ही काम पर जाने वाले दैनिक यात्री भी बहुत अधिक हैं। ऐसे में यात्रियों को लंबे समय तक बस की इंतजार करना करनी पड़ती है। इसमें खास तौर पर कालेज व स्कूल में जाने वाली छात्राओं को परेशानी होती है। पहले सीवन से महिलाओं के लिए सुबह के समय एक स्पेशल बस चलाई गई थी जो कि सीवन से कैथल के लिए जाती थी जोकि बाद में उसे चीका से कैथल कर दिया गया। लंबे समय से वह बस बंद कर दी गई है।
विज्ञापन


अब सीवन से कैथल के लिए महिलाओं के लिए कोई स्पेशल बस न होने के कारण महिलाओं को दिक्कत हो रही है। यदि वह बस दोबारा से चलाई जाती है तो भी महिलाओं को कुछ सुविधा हो सकती है। इससे भीड़ में भी कमी आ सकती है। सीवन निवासी सुभाष गर्ग, सुरेंद्र सरदाना, नरेश मित्तल, गीतांश तनेजा, गौरव वधवा, महावीर मंगला, भीषू चौधरी, विजय सरदाना, सुरेश सरदाना, बलजीत व अन्य का कहना है कि सुबह के समय यात्रियों की संख्या बहुत अधिक होती है। जो बसें सुबह के समय सीवन से कैथल की ओर जाती हैं उनमें बहुत अधिक भीड़ होती है और कई बार यात्रियों को बसों के दरवाजों में लटक कर या बसों की छत पर बैठ कर अपनी जान जोखिम में डाल कर यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन


ऐसे में स्कूल कालेज जाने वाले बच्चों और काम पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होती है। दूसरा नगर में बस अड्डा न होने और यात्रियों को इंतजार के लिए कोई शेल्टर आदि न बना होने के कारण यात्रियों को बरसात के दिनों में भी खुले में खड़े हो कर भीगते हुए बस का इंतजार करना पड़ता है। दैनिक यात्रियों व नगर निवासियों की मांग है कि सुबह के समय बसों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें