फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुरुक्षेत्र-जींद जाने वाली ट्रेनें 17 तक बंद

Sat, 11 May 2024 01:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ट्रेन संख्या 04993 जींद-कुरुक्षेत्र और 04994 कुरुक्षेत्र-जींद जाने वाली ट्रेन अब 17 मई तक बंद रहेगी। ट्रेन बंद करने को लेकर रेलवे ने इसकी जानकारी दी है।

गौरतलब है कि किसान आंदोलन के कारण नरवाना-बठिंडा रेलमार्ग पर ट्रेनों का रूट डायवर्ट होने के चलते शाम के समय वाया कैथल होकर जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली और रात के समय कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली दो ट्रेनों को बंद किया गया था। इस कारण शाम के समय कुरुक्षेत्र और रात के समय जींद जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ट्रेन बंद होने के कारण उन्हें अधिक किराया खर्च कर बसों के माध्यम से कुरुक्षेत्र और जींद जाना पड़ रहा है। अब यदि शनिवार से इन दोनों ट्रेनों का संचालन होगा तो यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे पहले इस मार्ग पर सुबह के समय दिल्ली व कुरुक्षेत्र और रात के समय साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ट्रेन बंद होने के कारण उन्हें अधिक किराया खर्च कर बसों के माध्यम से कुरुक्षेत्र और जींद जाना पड़ रहा है। इससे पहले इस मार्ग पर सुबह के समय दिल्ली व कुरुक्षेत्र और रात के समय साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन


जींद-कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र-जींद जाने वाली ट्रेन 27 अप्रैल से बंद है। कुछ दिन पहले ही रेलवे ने अब इस ट्रेन को 17 मई तक बंद करने की जानकारी दी है। ऐसे में यह ट्रेन एक सप्ताह तक और बंद रहेगी।

- सतीश कुमार, स्टेशन अधीक्षक, कैथल रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें