फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के दिन सोमवार सांय गांव आहूं व साकरा के बीच स्कॉर्पियो गाड़ी के सामने अचानक नील गाय आने से हुए सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनके साथ सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पानीपत के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतक असंध में मोबाइल व दवाओं की दुकान पर काम करते थे।
विज्ञापन

करनाल के गांव बारना निवासी विरेंद्र पराशर ने बताया कि उसका भतीजा दीपक अपने दोस्तों के साथ सोमवार को स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर किसी कार्यक्रम में गांव निगदू गया हुआ था। उसके साथ असंध निवासी संजय, गुरमीत, मनोज व सन्नी भी सवार थे। कार्यक्रम के बाद सोमवार सांय जब वे वापस घर लौट रहे थे, तो गांव आहूं व साकरा के बीच स्थित पेट्रोल पर के निकट अचानक गाड़ी के आगे नीलगाय आ गई। जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में 42 वर्षीय संजय व 38 वर्षीय दीपक की गंभीर चोटें लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गुरमीत, मनोज व सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने कहा कि गाड़ी मनोज चला रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। जांच अधिकारी एचसी सतपाल ने बताया कि पुलिस ने मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए है।
संजय मोबाइल फोन की दुकान व दीपक दवाइयों की दुकान पर करता था काम
जिला अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि संजय की असंध में मोबाइल फोन की दुकान है। वहीं दीपक भी असंध में एक दवाइयों की दुकान पर काम करता था। मृतक दीपक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पास दो लड़कियां व एक लड़का है। वहीं संजय के पास दो लड़के हैं। घायलों में गुरमीत व मनोज दो सगे भाई व सन्नी इनका चचेरा भाई है। सभी घायल पानीपत के निजी अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें