फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में सोनीपत ने अंबाला को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सर्कल कबड्डी एसोसिएशन द्वारा महाराजा सूरजमल स्टेडियम में राज्यस्तरीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के कई जिलों से लगभग 22 टीमें हिस्सा ले रही हैं। कोच जसवंत सिंह ने बताया कि शनिवार को लड़कियों की टीम के बीच हुए मुकाबलों में सोनीपत ने अंबाला को 15-7 से हराया। ऐसे ही लड़कियों की पानीपत की टीम ने रोहतक की टीम को 26-8 से पटखनी दी। वहीं लड़कों की टीम के बीच हुए मैच में करनाल की टीम विजेता रही, जबकि कुरुक्षेत्र की टीम मैच हार गई। उन्होंने बताया कि रविवार को भी खेल प्रतियोगिता जारी रहेगी। कबड्डी प्रतियोगिता देखने के लिए काफी खेल प्रेमी पहुंचे थे। साथ ही पुलिस सुरक्षा भी तैनात रही। यहां दमकल गाड़ी भी तैनात की गई थी।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान इंद्र सिंह नौच ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया व बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। एसोसिएशन के जिला प्रधान सुखबीर चहल, सचिव कोच जसवंत सिंह, हरियाणा प्रदेश सचिव दलबीर खर्ब व अन्य प्रशिक्षकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता लगातार दो दिन तक चलेगी। शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे प्रतियोगिता शुरू की गई और देर शाम तक जारी रही। विजेताओं को उचित इनाम और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें